मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- नगर पालिका के वार्ड संख्या सात के सभासद मो. खालिद ने नगर पालिका के निर्माण कार्यों की विविदाओं को लेकर तीन बिन्दुओं पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया शुरू होने पर कुछ निविदाओं में शर्ते लगाई गई है। जिससे निविदाओ में प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि वहलना चौक से सुजुडू चुंगी की तरफ नाले पर स्लैब डालने की निविदा आमत्रित की गयी है, जो की संभवत: मानक के अनुरूप नहीं है। स्थल पर नाले की चौडाई अधिक होने के उपरांत भी स्लैब की मोटाई स्थल के अनुरूप नहीं ली गयी। जिससे भारी वाहन के खड़े होने से स्लैब के टूटने /शतिग्रस्त होने पर दुर्घटना होने की प्रबल सम्भावना है। निविदाओ के एस्टीमेट में संशोधन कराया जाना अति आवश्यक है। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ होने के उपरांत 8 जन...