बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासन ने 300 से अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को हाईस्कूल में उच्चीकृत कराने के आदेश दिए है। जिले में चार विद्यालयों की उच्चीकृत किए जाने का आदेश हुआ था, लेकिन इनमें केवल एक ही विद्यालय मानक को पूरा कर रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसका सर्वे कराया जाएगा। शासन से बिलौचपुरा, जहानगढ़ उर्फ दौझा, निवाड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय और बागपत का कन्या पाठशाला को उच्चीकृत करने के लिए सूची जारी की गई है। इन विद्यालयों में 300 से अधिक छात्र पंजीकृत है। निवाड़ा गांव को छोड़ तीनों गांवों में पहले से ही इंटरमीडिएट तक कॉलेज संचालित है। इस लिए ये विद्यालय हाईस्कूल में उच्चीकृत नहीं होंगे। अब केवल निवाड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.