कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के नवनिर्वाचित पार्षद सचिन कुमार का दो जगहों की मतदाता सूची में नाम होने की शिकायत डीसी से की गई है। शिकायत करनेवालों में पार्षद का चुनाव लड़नेवाले हारे हुए प्रत्याशी हैं। आवेदकों ने कहा है कि नगर पंचायत कोडरमा वार्ड एक से सचिन कुमार 2010 से लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं। 2015 और 2026 में निवार्चित हुए हैं। आरोप लगाया कि इनका नाम दो जगहों की मतदाता सूची में दर्ज है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की गई थी, मगर कोई पहल नहीं की गई। डीसी को आवेदन देनेवालों में वार्ड एक से प्रत्याशी रहे अमित अनुराग, रोहित कुमार, बालेश्वर राम व विजय कुमार पासवान हैं। एक जगह से नाम हटाने को दिया था आवेदन : सचिननवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सचिन कुमार ने कहा कि वे 18 अप्रैल 2024 क...