निवारक केंद्र के रूप में कार्य करेगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
रांची, अप्रैल 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) की एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक शनिवार को मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी), मोरहाबादी परिसर में हुई। कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन, कार्यप्रणाली और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख एजेंडों में सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित करना, आयुर्वेद और प्लांट मेडिसिन को बढ़ावा देना और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने की रणनीति पर भी विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि यह केंद्र मुख्य रूप से एक निवारक केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां रोगों के उपचार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.