बांदा, जून 10 -- बांदा। नरैनी तहसील के मलेहरा निवादा गांव में 25 दिन से बिजली संकट है। जले तार-ओवरलोड ट्रांसफार्मर से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन दिया। प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हरिजन बस्ती सहित करीब 350 घरों की बिजली आपूर्ति 25 दिन से बंद है। इस भीषण गर्मी में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गांव में लगे लगभग 10 से 15 विद्युत खंभों के बीच का एबीसी केबल जलकर खराब हो चुका है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बिना बिजली रात के समय अंधेरे में रहना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गांव में लगा 1...