निवादा की गोशाला में मृत गोवंशों को कराई अंत्येष्टि
हमीरपुर, सितम्बर 5 -- बिवांर। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के निवादा गांव की गोशाला के बाहर बीते शुक्रवार शाम कई गोवंश मृत मिले थे। जिनकी अंत्येष्टि कराई गई है। निवादा निवासी राष्ट्रीय गो संरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रामधनी व भाजपा मंडल कार्य समिति सदस्य अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जब वे लोग शुक्रवार शाम राठ-हमीरपुर रोड से लगभग दो किमी कीचड़ में चलकर गोशाला पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ट्रैक्टर से घसीटकर गोशाला से मृत मवेशियों को बाहर ले जा रहे थे। उन्हें देखते ही ट्रैक्टर खड़ा करके गोशाला का ताला लगाकर भाग गए। गोशाला के बाहर लगभग 20 गोवंश मरे पड़े थे। गोशाला का ताला बंद होने के कारण वे लोग अंदर नहीं जा सके। शनिवार को गो संरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रामधनी ने ग्रामीणों और एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.धर्मपाल और सचिव रामसेवक के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.