इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- बकेवर। निवाड़ी खुर्द में रविवार शाम गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 40 से 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन मौके पर मौजूद किसानों ने आशंका जताई कि धूम्रपान के अवशेष फेंके जाने से आग भड़क सकती है। आग की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिना किसी संसाधन के ग्रामीणों ने हरे पेड़ों की डालियों से आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज भगवान सिंह, पुलिस बल और डायल 112 टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के प्रयास में चौकी अहेरीपुर के सिपाही अभिषेक कुमार घायल हो गए, जिनके हाथ में चोट आई। वहीं, ग्राम प्रधान आसार...