मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- बोचहां। गरहां पंचायत में रविवार देर रात निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उत्क्रमित हाईस्कूल के पास फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शहर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। परिजनों ने विरोधी प्रत्याशियों पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। बल्थी के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, मनोज कुमार, हंसलाल यादव सहित दर्जनों लोगों ने घटना की निंदा की है। सोमवार को पैक्स चुनाव के लिए मतदान होना है। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि पीड़ित के होश में आने पर बयान लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के 63 पैक्स व दूध समिति का निर्वाचन आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यह भी पढ़ें- मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.