सराईकेला, अप्रैल 19 -- सरायकेला। जिले के निवर्तमान एसपी मुकेश कुमार लुणायत सुरक्षित और अपराध मुक्त व्यवस्था सौंप कर जा रहे हैं। 04 जुलाई, 2024 को कमान संभालने के बाद से 22 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने संगठित अपराध और नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ कर अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दी। जब मुकेश लुणायत ने पदभार संभाला तब जिला ब्राउन शुगर, अवैध अफीम की खेती और संगठित गिरोहों की गिरफ्त में था। उन्होंने सुनियोजित तरीके से एक-एक कर अपराधियों पर शिकंजा कसा। उनके नेतृत्व में पुलिस ने सागर लोहार, संतोष थापा, भट्टा लोहार और टुना सिंह जैसे खूंखार चेहरों को सलाखों के पीछे भेजा। यह भी पढ़ें- लोगों में सुरक्षा का एहसास होना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि: अंजनी अंजन इसके अलावा बबलू दास, मोती विसोई, बाबू दास, तारिणी लोहार और विक्की नंदी जैसे अपराधियों को या ...