देवघर, जून 16 -- देवघर। तिवारी चौक स्थित डेफोडिल गार्डन में देवघर जिला कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सुरजीत झा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से हुआ। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रताप सनातन ने की।

बैठक का उद्देश्य बैठक के दौरान जिले में कुश्ती खेल का विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने देवघर में कुश्ती खेल को नई पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी का गठन इस अवसर पर सर्वसम्मति से निलेश सिंह को देवघर जिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। देवघर जिला कुश्ती...