बलिया, जनवरी 25 -- बेल्थरारोड। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इसमे व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। इस दौरान वार्ड नंबर तीन के सभासद निलेश कुमार दीपू को सर्वसम्मत से संगठन का नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिलाध्यक्ष ने जिले में व्यापारियों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं की विस्तार से चर्चा की और कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर है। उन्होंने नगर के व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षितिज वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, शुभम गुप्ता, हर्ष अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.