हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वार्ड 54 मुखानी की निलियम कॉलोनी में 12.33 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का रविवार को मेयर गजराज बिष्ट ने लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि यह पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए एक उपयोगी स्थान सिद्ध होगा। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को निरंतर बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस मौके पर पार्षद हरेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, मोहित कांडपाल सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...