बगहा, मार्च 10 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। शराब तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जब्त किए गए दर्जनों वाहन वर्षों से जगदीशपुर थाना परिसर में खड़े-खड़े बर्बाद हो रहे हैं। इन वाहनों की समय पर नीलामी नहीं होने के कारण जहां एक ओर थाना परिसर में जगह की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व से भी वंचित होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए कई मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन व अन्य वाहन लंबे समय से थाना परिसर में पड़े हैं। धूप-बारिश व समय के प्रभाव से इन वाहनों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यदि समय पर इनकी निलामी कर दी जाए तो सरकार के खाते में लाखों रुपये जमा हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से खड़े इन वाहनों के कारण थाना परिसर में अव्यवस्था भी बढ़ रही है।साथ ही कई वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.