हमीरपुर, मई 20 -- हमीरपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चार सूत्री ज्ञापन दिया। जिसमें निलम्बित अध्यापकों को बहाली की मांग, लम्बित देयकों का भुगतान, जनगणना कार्य में लगे अध्यापकों को अर्जित अवकाश की मांग व वित्तीय वर्ष 2025-26 की अवशेष कनर्वजन धनराशि, फल की धनराशि उपभोग के अनुसार उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देते समय राकेश त्रिपाठी, गौरव नामदेव, संदीप सिंह चंदेल, लक्ष्मीशंकर, राघवेंद्र सिंह, रघुराज कुटार, ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी आदि अध्यापक मौजूद रहे। खाद्य टीम ने होटल से लिए चार नमूनेहमीरपुर। खाद्य सुरक्षा टीम ने बुधवार को मुख्यालय के एक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जहां से चार नमूने लेकर जांच को भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.गौरीशंकर ने बताया कि टीम ने कान्हा धाम होटल एवं रे...