रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विवाहिता को दहेज की खातिर जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस ने उद्यान विभाग में तैनात कर्मचारी पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। अब विभागीय कार्यवाही के लिए उद्यान विभाग पुलिस के पत्र का इंतजार कर रहा है। पुलिस के पत्र के बाद ही उद्यान विभाग के कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। पटवाई थाना क्षेत्र के ठिरिया सालेहपुर गांव निवासी रुकम सिंह साईं विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी शिवानी का विवाह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी राज यादव से वर्ष 2023 में हुआ था। राज यादव उद्यान विभाग का कर्मचारी है। रविवार को शिवानी के पिता रुकम सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया कि शिवानी के ससुराली दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.