भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। रिश्वतखोरी मामले में एसडीओ कार्यालय के निलंबित स्टेनो और क्लर्क पर प्रपत्र 'क' गठित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। फिलहाल दोनों सरकारी कर्मचारी विजिलेंस स्पेशल कोर्ट के निर्देश पर भागलपुर जेल में बंद हैं। ये दोनों कर्मी नाथनगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) अभिजीत कुमार का सर्विस बुक कंफर्म करने के लिए 70 हजार घूस लेते दफ्तर में ही धराए थे। विजिलेंस टीम द्वारा रंगेहाथों गिरफ्तार होने पर नौ दिन बाद डीएम ने दोनों को सस्पेंड किया था। स्टेनो प्रेम कुमार पूर्व में भी जेल जा चुका है। वर्ष 2016 में डीएम के स्टेनो रहते हुए सृजन घोटाला मामले में संलिप्तता देखकर एसआईटी ने जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- डीएसपी श्याम किशोर रंजन पर विभागीय कार्रवाई शुरू लेकिन सीबीआई ने उनके खिलाफ चार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.