रायबरेली, अगस्त 13 -- मिल एरिया थाना क्षेत्र में नहर की पटरी किनारे बेहोशी की हालत में मिला सिपाही गंभीर हालत में जिला अस्पताल से एम्स रेफर, बरेली का रहने वाला है आशुतोष

जानकारी अप्रैल में शादी की छुट्टी से नहीं लौटने पर एसपी ने किया था निलंबित

घटना का विवरण रायबरेली संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात करीब 25 वर्षीय सिपाही आशुतोष पटेल ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मिल एरिया थाना क्षेत्र में नहर की पटरी के किनारे वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स में सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। करीब तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

निलंबन की घटनाएँ बरेली जिले के रहने वाले आशुतोष पटे...