निलंबित सर्जन की अलमारी में 150 फाइल व रजिस्टर सील
बाराबंकी, जुलाई 7 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिला अस्पताल में 12 साल तैनात रहे सजर्न (वरिष्ठ परामर्शदाता) डॉ. रोहित प्रसाद को बीते एक जुलाई को राज्यपाल के अनुमोदन पर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मण्डल कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच टीम के आने से पहले ही अलमारी में रखे रजिस्टर व अन्य फाइलें लेने सोमवार को सर्जन पहुंच गए। चिकित्सक का निजी सामान अलमारी से निकलकर दिया गया। अलमारी में 150 मरीजों की फाइलें व रजिस्टर को सील करा दिया गया।
दूसरे कक्ष में बैठ चिकित्सकों ने किया इलाज: निलंबित सर्जन डॉ. रोहित प्रसाद सोमवार को अलमारी से अपना सामान निकालने आएंगे इसकी सूचना सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य को दी गई। सीएमएस ने सर्जन के कक्ष संख्या 14 में सोमवार को ताला लगवा दिया। उस दिन सर्जन की ओपीडी 16 नंबर कक्ष में संचालित कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.