निलंबित शिक्षकों की बहाली के लिए बीएसए को दिया ज्ञापन
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर सुधवर में छात्र की मृत्यु के बाद पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया था। शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। इसमें निलंबित शिक्षकों को बहाल करने की मांग की। जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिक्षकों पर की गई कार्रवाई को एकतरफा बताया। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर में मृत छात्र का शव रखकर प्रदर्शन किए जाने के बाद बिना विस्तृत जांच के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली और मृत्यु का कारण निमोनिया से उत्पन्न चिकित्सीय जटिलता बताया गया है। जांच पूरी होने से पहले शिक्षकों को लापरवाह मानकर की गई कार्रवाई से बेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.