जहानाबाद, अप्रैल 28 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सदर अंचल में कार्यरत निलंबित राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विदित हो कि 07 अक्टूबर 2025 को निगरानी विभाग पटना के द्वारा छापा मारकर जहानाबाद अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के द्वारा उनको प्राथमिकी अभियुक्त बनाये जाने के आरोप में इनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित किया गया। बिहार सरकारी सेवक के नियम में निहित प्रावधानों के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन को सेवा से बर्खास्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.