मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज की निलंबित प्रोफेसर डॉ. इला अग्रवाल के मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति अगले सप्ताह सुनवाई करेंगे। सीनियरिटी विवाद को लेकर कॉलेज की प्रबंध समिति ने डॉ. इला अग्रवाल को निलंबित किया है। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से मामले में हस्तक्षेप करते हुए अपनी बात रखने की गुहार लगाई है। बताया कि डॉ. इला अग्रवाल और कॉलेज की एक अन्य शिक्षिका के बीच सीनियरिटी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार को डॉ. इला अग्रवाल के निलंबन का निर्णय लिया गया था। निलंबन के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर अपना पक्ष रखने के लिए कुलपति से संपर्क किया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: हिंदू कॉलेज में नियमों की अनदेखी के विरोध शिक्षक छात्रों ने निकाला मार्च अब कुलपति अग...