निलंबित प्रबंधकों के सर्च वारंट जारी, घरों पर चस्पा
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में सामने आए जाली नोट और नकदी गायब होने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। मामले में नामजद और निलंबित बैंक अधिकारियों के खिलाफ सर्च वारंट जारी कर उनके घरों पर चस्पा किए गए हैं। वहीं करेंसी चेस्ट में पार्ट टाइम हाउस कीपर रहे विशाल कुमार को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने का उसके परिजनों ने दावा किया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच में सामने आई सीसीटीवी फुटेज में विशाल के नोटों की गड्डियों से रुपये निकालते दिखाई देने की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार करेंसी चेस्ट प्रकरण में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा जाली नोट मिलने से संबंधित है, जबकि दूसरे में करीब 4.30 लाख रुपये गायब होने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.