शामली, जनवरी 22 -- हिन्दू इंटर कॉलेज में प्रशासनिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यह विवाद थाने तक पहुंच गया है। प्रबंध समिति ने निलंबित किए गए कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। प्रबंधक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य व उनके साथियों पर प्रधानाचार्य कक्ष की सील और ताला तोड़ने व कॉलेज के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को क्षति पहुंचने के आरोप में थाने में तहरीर दी है। प्रबंधक का आरोप है कि इससे परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को हिंदू इंटर कॉलेज प्रबंधक आकाश कुमार सिंघल ने थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को तहरीर देते हुए बताया कि 11 जनवरी को हुई प्रबंध समिति की बैठक में उदयवीर सिंह पर लगे गंभीर आरोपों के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद भी वे कथित रूप से हठधर्मिता दिखाते हुए कॉलेज के रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.