निलंबित पार्षद से मांगा प्रस्ताव, अब बोर्ड बैठक के दिन करेंगे विरोध
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की राजनीति में एक नया प्रशासनिक विरोधाभास सामने आया है। वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल को अप्रैल माह में अभद्रता के आरोप में दो महीने के लिए निलंबित किया गया था। इस निलंबन अवधि के बावजूद, नगर आयुक्त कार्यालय ने उन्हें पत्र भेजकर 25 मई को होने वाली आगामी सामान्य बोर्ड बैठक के लिए 18 मई तक प्रस्ताव देने को कहा है।इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद रंजीत मंडल ने निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने घोषणा की है कि वे अपनी वार्ड की जनता के साथ मिलकर 25 मई को बोर्ड बैठक के दिन पुतला दहन और शव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- चेयरमैन ने ईओ को पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.