निलंबित एक्सईएन-जेई को चार्जशीट, शिकायतकर्ता जेई भी हटेगा
कानपुर, अगस्त 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 10 टन के बजाय 22 टन निष्प्रयोज्य बिजली के खंभे और उपकरणों को गुजरात की कबाड़ फर्म को बेचने में करीब साढ़े छह लाख रुपये की वित्तीय हेरफेर करने के मामले में निलंबित तत्कालीन स्टोर एक्सईएन एसके रंगीला और तत्कालीन स्टोर जेई मुन्ना यादव को चार्जशीट दी गई है। अब इन पर लगे आरोप के जवाब मिलने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस मामले में छुट्टी के दौरान मामले की शिकायत करने वाले स्टोर जेई रमेश चंद्र का स्टोर से ट्रांसफर करने के निर्देश केस्को एमडी नेहा जैन ने अधीनस्थों को दिए हैं। रमेश चंद्र को इसलिए स्टोर से हटाने को कहा गया है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो। दरअसल, केस्को ने मामले की वृहद स्तर पर विभागीय जांच कराने का फैसला लिया है। आरोपों की जांच एसई प्रोजेक्ट अनुराग कटियार ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.