शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के मामले में निलंबित किए गए अवर अभियंता मनोज कुमार ने अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता, अपर नगर आयुक्त और नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि 22 मार्च की रात फ्लाई इंफ्राटेक फर्म ने बिना निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी के नगर निगम वर्कशॉप से जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर लेकर प्रतिमाओं को हटाया। एई ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर बाद एक पार्षद द्वारा जानकारी लेने पर उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने फर्म के सुपरवाइजर से फोन पर बात की और प्रतिमाएं तोड़ने के आदेश के बारे में पूछा। उनके अनुसार सुपरवाइजर ने एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम लिया। मनोज कुमार ने पत्र में उल्लेख किया कि बातचीत के दौरान सुपरवाइजर ने बताया कि प...