निलंबित आबकारी सिपाही से मोबाइल और नगदी छिनैती
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास दो बदमाशों ने आबकारी विभाग के निलंबित सिपाही से मारपीट कर मोबाइल और 2700 रुपये छीन लिया। धूमनगंज पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
घटना का विवरण भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र के गिर्दबड़गांव निवासी राजेश शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, वह 16 जून की देर रात करीब 12 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से प्रयागराज की ओर पैदल जा रहे थे। आरोप है कि रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर आगे बढ़ते ही पहले से घात लगाए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनका हाथ मरोड़कर जेब से मोबाइल और 2700 रुपये निकाल लिए। मोबाइल में उनके महत्वपूर्ण संपर्क नंबर, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.