लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददातावर्ष 2006 बैच के निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। उन्हें रविवार से सेवा में माना जाएगा, लेकिन उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जांच चलती रहेगी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया था। अभिषेक सचिव स्तर के अधिकारी हैं।अभिषेक प्रकाश बहाली के बाद अब नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग देंगे। इसके बाद उन्हें तैनाती मिलेगी। विशेष सचिव नियुक्ति विजय कुमार की ओर से शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इसके मुताबिक विश्वजीत दत्ता फिरोजपुर पंजाब के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2025 को अभिषेक को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया था। उस समय वह सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा म...