प्रयागराज, नवम्बर 21 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। दिशा छात्र संगठन से जुड़े विद्यार्थियों के निलंबन के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन लाइब्रेरी गेट पर प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े दस बजे से शाम तक प्रदर्शन के कारण आवाजाही भी बाधित रही। इस दौरान निलंबन वापसी पर अड़े प्रदर्शनकारियों और प्राक्टोरियल बोर्ड के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। निलंबित छात्र संजय ने कहा कि प्रॉक्टर राकेश सिंह और अतुल नारायण ने झूठ बोला है कि वह विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है। संजय ने 28 अक्तूबर को फीस जमा करने की बात कहते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से झूठ बोलने के लिए मांफी मांगने को कहा है। निलंबित छात्रा सौम्या ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में अनुराग, आशुतोष, सुधीर, चन्द्रप्रकाश आदि उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.