बुलंदशहर, मई 3 -- कोतवाली में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित एसएसआई एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी एक पुरानी सोशल मीडिया रील है, जो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में अरुण कुमार फारसी गाने पर 'डकैत स्टाइल' में डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रील उनके निलंबन से पहले की है, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सामने आने से मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता।शनिवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रिश्वत लेने के आरोप में सिकंदराबाद कोतवाली में तैनात एसएसआई अरुण कुमार को निलंबित किया था। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड वे रील बनाने के शौकीन बताए जाते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल उठ...