फतेहपुर, सितम्बर 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ का पार्टीजनों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी चुनाव में उन्हें ही मौका देगी जो पार्टी के प्रति वफादार व निर्विवाद होंगे। ज्वालागंज स्थित पार्टी कार्यालय राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगो को पार्टी की नीतियों व रीतियों बखान करने के साथ ही पार्टी द्वारा अब तक किए जाने वाले कार्यों का बखान किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। स्पष्ट किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन के लिए मेहनत करने वाले तथा बेहतर छवि के निर्विवाद पार्टीजन को ही चुनाव में मौका दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सरकार की जन कल्...