हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस। शुक्रवार को तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा का वार्षिक चुनाव निर्विरोध तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव तहसील के सभागार भवन में हुआ। कार्यकारिणी के सभी 7 पदाधिकारी सर्व सम्मति से निर्विरोध चुने गये। सभी पदाधिकारियों में मोहित उपाध्याय अध्यक्ष, आकाश वशिष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत सिंह मंत्री, पुष्पेंद्र सिंह उपमंत्री, प्रियंका कोषाध्यक्ष और योगेन्द्र कुमार ऑडिटर के पद पर निर्वाचित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...