रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- गदरपुर, संवाददाता। बहुद्देशीय गदरपुर किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में पूजा दत्त निर्विरोध अध्यक्ष व फरहा नाज उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह राजू ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब युवाओं के हाथ में किसान सहकारी समिति की कमान है। समिति को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। फरहा नाज के प्रतिनिधि मोहम्मद शादाब ने बताया कि उनका उद्देश्य समिति को मजबूती प्रदान करना है। यहां इंद्रपाल सिंह संधू, अमरीक सिंह, शैलेंद्र शर्मा, विजय, शाकिर अली, राजू डूमरा, गुरविंदर सिंह, अमन सिंह, सुखविंदर सिंह बठाला मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.