रायबरेली, अप्रैल 9 -- जगतपुर। राणा बेनी माधव स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में प्रबंध समिति का साधारण सभा ने निर्वाचन किया। जिसमें हरिचन्द्र बहादुर सिंह को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रबंधक चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया नामित पर्यवेक्षक राजेश यादव व चुनाव अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई। इसमें 60 सदस्यों में से 55 सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...