पूर्णिया, फरवरी 22 -- केनगर ,एक संवाददाता।के.नगर प्रखंड के मजरा पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर परिसर स्थित विवाह भवन में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सुबोध कुमार मेहता को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया से सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए मंटू कुशवाहा एवं निरंजन मंडल और अरविंद शाह को सेक्टर पदाधिकारी मनोनीत किया गया। इन तीनों पदाधिकारियों को पांच-पांच पंचायतों के कार्यों का पर्यवेक्षण करने का दायित्व सौंपा गया है। यह निर्वाचन प्रक्रिया पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष कुमार बब्बू, जिला पर्यवेक्षक पवन मिश्रा, चुनाव अधिकारी मनोज पासवान और प्रखंड चुनाव पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार दास की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक को संबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.