दरभंगा, फरवरी 22 -- बहेड़ी। प्रखंड अंतर्गत बघौनी में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार एवं प्रखंड पर्यवेक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नौ सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें मनोज सिंह, प्रदीप प्रसाद, विपिन कुमार मंडल, महेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार, संतोष शाह, इंद्रदेव लाल, विपिन कुमार और नवीन कुमार सिंह थे। आठ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद नवीन कुमार सिंह अकेले उम्मीदवार बचे। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.