बागपत, मई 23 -- बागपत। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम बड़ौत में हुआ। दस पदों पर एक-एक नामांकन आने के बाद र्निविरोध कार्यकारिणी निर्वाचित की गई। चुनाव अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद जेपी रूहेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण, उपाध्यक्ष अभिनव तोमर, जिला सचिव राजीव कुमार, संयुक्त मंत्री मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा, प्रचार मंत्री विशाल रूहेला, सांस्कृतिक मंत्री शीतल धनेश्वरी, संगठन मंत्री विनोद कुमार मसीह, ऑडिटर एवं संप्रेक्षक रवि कुमार राणा को निर्वाचित किया गया। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, बीएसए गीता चौधरी, वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार, मंडलीय पर्यवेक्षक टंडन बिहारी शर्मा एवं सहचुनाव संयोजक अंतरिक्ष कुमार ने निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...