बेगुसराय, जून 13 -- बीहट, निज संवाददाता।निर्विरोध निर्वाचित होने वाले विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कु मार ठाकुर का बीहट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जनआशीर्वाद यात्रा के तहत अपने पैतृक गांव जाने के क्रम में श्रीठाकुर ने जीरोमाइल में राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीहट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष यशस्वी आनंद के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ देकर श्रीठाकुर का अभिवादन किया और निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए बधाई दी। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, निक्कू कुमार, चंदन कुमार, सुमन कुमार, कंचन कुमार, रवीन्द्र कुमार, छोटू कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- निर्विरोध नवनिर्वाचित विधान पार्षद का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...