निर्विरोध चुने गए सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य, डीएम ने दिलाई शपथ
सीवान, मई 31 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत गोपालपुर में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। हुसैनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुर परिसर में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में डीपीआरओ बालेंदु कुमार पांडेय, बीडीओ राहुल कुमार एवं बीपीआरओ विकास शशि की मौजूदगी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि समिति संख्या-1 के लिए वार्ड पार्षद मुकेश चौधरी ने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद समिति संख्या-1 से शाहआलम अंसारी, समिति संख्या-2 से कमरुद्दीन अंसारी तथा समिति संख्या-3 से मेहंदी इमाम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हसनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.