बागपत, मार्च 16 -- बागपत। काफी जद्दोजहद के बाद सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति का गठन हो गया है। पर्यवेक्षक की निगरानी में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से महाविद्यालय के बेहतर संचालन करने का आह्वान किया। सोमवार को महाविद्यालय में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर महाविद्यालय की सभी अटकले गत रविवार को पूरी हो गई है। नियमानुसार महाविद्यालय में करीब 2054 सदस्यों ने 31 लोगों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनने की जिम्मेदारी दी थी। 31 लोगों की आम सहमति से प्रबंध समिति का निर्विरोध गठन किया। अध्यक्ष पद पर प्रमोद चौहान, सचिव पद पर भूपेंद्र सिंह, उपसचिव तेजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह को चुना गया। शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.