हरिद्वार, मई 23 -- ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध निर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डायरेक्टरों का वेद मंदिर आश्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की जीत है। शनिवार को वेद मंदिर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ज्वालापुर समिति की चेयरमैन अपूर्वा चौहान, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी तथा मंगलौर समिति के चेयरमैन संदीप और वाइस चेयरमैन पारुल कुमार सहित दोनों समितियों के डायरेक्टर पहुंचे। स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा का बोर्ड निर्वाचित होने से सहकारी समितियों का सुदृढ़ीकरण और किसानों के हितों के लिए कार्य होगा। यह भी पढ़ें- संदीप कुमार अध्य...