निर्वाण दिवस पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि
विकासनगर, जुलाई 4 -- सेलाकुई,संवाददाता। महान संत, युगद्रष्टा और भारत के गौरव स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर शनिवार को सेलाकुई में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानव सेवा का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वर्ष 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में उनके ऐतिहासिक संबोधन ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। इस अवसर पर उनके प्रसिद्ध संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.