निर्वाण दिवस पर संतों ने किया स्वामी रामस्वरूप महाराज का स्मरण
हरिद्वार, मार्च 12 -- ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज के द्वादश निर्वाण दिवस पर संत समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर श्री गुरु मण्डलाश्रम में नवनिर्मित वातानुकूलित गुरुदेव संस्कृति भवन का उद्घाटन भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने धर्म और अध्यात्म के साथ मानव कल्याण के क्षेत्र में योगदान दिया। इसे सदैव याद रखा जाएगा।आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कहा कि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गुरु के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज का सानिध्य प्राप्त होना उनका सौभाग्य है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.