निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को मिला प्रमाणपत्र
मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मड़वन। प्रखंड के नवनिर्वाचित प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति के पदाधिकारियों के बीच प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विनय कुमार ने अध्यक्ष चंदा रानी, उपाध्यक्ष श्यामलाल महतो, सचिव हरिशंकर प्रसाद सिंह, निरंजन कुमार सुमन, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मालती देवी, रेणु सिंह, रूबी शर्मा, गायत्री देवी व प्रतिमा देवी को प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष रामसरण सहनी, विनोद राय, सुबोध पांडे, राजेश कुमार, अजय ठाकुर, सुरेश कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, सरिता देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.