निर्वाचन सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे कुमुद झा
रांची, अगस्त 27 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमुद कुमार झा निर्वाचन संबंधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन 2 और 3 सितंबर को रांची में होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की ओर से शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए उन्हें पत्र भेजा गया है। कुमुद झा वर्तमान में गढ़वा के उप निर्वाचन पदाधिकारी हैं। वे सम्मेलन में 'मतदाता रजिस्टर और सरल पंजीकरण विधि से लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी के जरिए युवाओं का सशक्तीकरण' विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- युवाओं को दी मतदाता पंजीकरण व निर्वाचन की जानकारीप्रस्तुति और उद्देश्य उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के निर्वाचन विशेषज्ञ, विद्वान, शोधकर्ता, लेखक, पत्रकार और बुद्धिजीवी शामिल होंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.