चतरा, दिसम्बर 9 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। करमा पैक्स निर्वाचन कार्य के दौरान ढोढ़ी गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहयोग समिति कार्यालय परिसर में नामांकन के बाद आपत्ति दर्ज कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रतापपुर प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार व उप निर्वाचन पदाधिकारी सह मयूरहंड प्रसार पदाधिकारी नीरज कुमार सिंहा आपस में उलझ गये। उक्त दोनों के बीच आधे घंटे तक एक दूसरे के बीच बहस चली। इस दौरान सरकारी निर्वाचन कार्यक्रम बाधित रहा। निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी पर जनता की बात को सुनकर अनावश्यक व नियम से हटकर बहस करने का आरोप लगाया। कहा कि निर्वाचन के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया है। नोंक-झोंक के बाद निर्वाचन अवधि से डेढ़ घंटे पहले उप निर्वाचन पदाधिकारी नीरज कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.