पटना, मार्च 19 -- निर्वाचन विभाग में अधिकारियों और कर्मियों को अगलगी से बचाव को लेकर जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को अग्निशमन निदेशालय की टीम ने फॉयर ऑडिट के तहत निर्वाचन विभाग में गर्मी के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग के तरीकों, उनके रखरखाव एवं लुंज-पुंज तारों को हटाने की जानकारी दी। वहीं, अगलगी की घटना होने के बाद, तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन कार्यालय को देने और कार्यालय में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों के संचालन की जानकारी दी गई। मौके पर अपर सचिव माधव कुमार सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...