कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी निभाते हुए सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एलआईसी के विकास पदाधिकारी रबीन्द्र कुमार पासवान के परिवार को बुधवार को राहत स्वरूप 15 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान ने उनकी पत्नी रंजीता देवी को सहायता राशि का चेक सौंपा। जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त रबीन्द्र कुमार पासवान, विकास पदाधिकारी, एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा कटिहार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मामले में निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के 10 जुलाई 2026 के स्वीकृति पत्र के आलोक में मृतक के निकटतम आश्रित को अनुग्रह अनुदान देन...