बरेली, मार्च 12 -- एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर बुधवार को किला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, सुपरवाइजर किशन स्वरुप ने बूथ संख्या 242 पर तैनात बीएलओ रमेश पर एचआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा था। सुपरवाइजर का आरोप है कि बीएलओ रमेश को बीते शनिवार को फोन पर सूचना देकर ड्यूटी पर जाने को कहा लेकिन बीएलओ ने जवाब दिया कि निर्वाचन को कोई कार्य नहीं करुंगा क्योंकि मैंने शराबी पी रखी है। सुपरवाइजर ने बताया कि बीएलओ के घर पर गए लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला। उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा था। जिसके चलते बुधवार को किला थाने में बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.