भदोही, नवम्बर 27 -- ज्ञानपुर। जिले में चल रहे एसआईआर कार्य को लेकर अधिकारियों की सख़्ती बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेश कुमार ने चौरी क्षेत्र के मतदेय स्थल परसीपुर, जमुआ का औचक निरिक्षण किया। इसमें निर्धारित सीमा के अंदर विशेष पुनरीक्षाण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में एसआइआर का काम चल रहा है। डिजिटल फीडिंग को लेकर नमित अधिकारी गंभीर रहें। बूथों पर निर्धारित समय पर पहुंचकर बीएलओ फार्म देने के साथ ही भरवाएं। नमित अधिकारी कितने वोटरों का ऑनलाइन फीडिंग हुआ है इसकी प्रत्येक दिन की रिपोर्ट प्रेषित करें। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष डिजिटल फीडिंग का कार्य कराया जाए। इसी तरह डीएम अन्य मतदेय स्थलों पर निरिक्षण कर डणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.